इन 5 ग्रह योग वालों को कभी पैसों की कमी नहीं होती
ग्रह योग धन के लिए ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत महत्वपूर्ण माने गए हैं। कुंडली में मौजूद कुछ विशेष ग्रह योग व्यक्ति को जीवन भर आर्थिक रूप से मजबूत बनाते हैं। हमारे ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति की कुंडली में कही ना कही धन, सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिरता के संकेत छुपे होते हैं। पर कुछ लोग ही उन्हें जान पाते है, ऐसा बहुत बार होता है कि कई लोग पूरी मेहनत करने के बाद भी आर्थिक परेशानियों से जूझते रहते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके जीवन में धन अपने आप आता चला जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण कुंडली में मौजूद ग्रह योग होते हैं।आज हम आपको ऐसे ही 5 अत्यंत शक्तिशाली ग्रह योग के बारे में बताएंगे, जिनके प्रभाव से व्यक्ति को जीवन भर पैसों की कमी नहीं होती। यदि आपकी कुंडली में इनमें से कोई भी योग मौजूद है, तो समझ लीजिए कि आर्थिक रूप से आप दूसरों से काफी आगे रहेंगे। और सुखमय जीवन जी सकते है l
1. धन योग (Dhan Yoga):-
धन योग जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि ये धन का कारक है धन को ज्योतिष का सबसे प्रसिद्ध और प्रभावशाली योग माना जाता है। यह योग तब बनता है जब कुंडली के दूसरे, पाँचवें, नौवें या ग्यारहवें भाव के स्वामी आपस में संबंध बनाते हैं या एक-दूसरे को देखते हैं। अब बात करते है इस योग के प्रभावो के बारे में जैसे जीवन में धन के कई स्रोत बनते हैं, मेहनत का पूरा फल मिलता है, अचानक धन लाभ के योग बनते हैं और व्यक्ति आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर रहता है l यदि धन योग मजबूत स्थिति में हो तो व्यक्ति को नौकरी, व्यापार, निवेश या विरासत से उसको (जातक ) को अच्छा धन प्राप्त होता है।
2. लक्ष्मी योग (Lakshmi Yoga):-
जैसा कि नाम से पता चल रहा है लक्ष्मी योग का नाम ही अपने आप में समृद्धि का प्रतीक है। यह योग तब और बनता है जब शुक्र और गुरु मजबूत स्थिति में हों और केंद्र या त्रिकोण भावों में विराजमान हों। अब जानते है इसके प्रभावो के बारे में जैसे की जीवन में सुख-सुविधाओं की कभी कमी नहीं होती, धन के साथ-साथ सम्मान भी मिलता है, व्यक्ति ऐशो-आराम का जीवन जीता है और आर्थिक संकट भी जल्दी समाप्त हो जाते हैं जिनकी कुंडली ऐसे लक्ष्मी योग होता है, उन्हें जीवन में आर्थिक सुरक्षा हमेशा बनी रहती है।
3. राज योग (Raja Yoga):- राज योग सिर्फ सत्ता और पद ही नहीं, बल्कि असीम धन का भी योग देता है। यह योग तब बनता है जब केंद्र और त्रिकोण भावों के स्वामी आपस में मिलते हैं।अब जानते है इस योग के प्रभाव जैसे की उच्च पद और प्रतिष्ठा, सरकारी या बड़े कॉर्पोरेट क्षेत्र से धन, जीवन में अचानक बड़ा आर्थिक उछाल और समाज में प्रभावशाली पहचान के साथ साथ कई बड़े उद्योगपति और राजनेता अपनी कुंडली में मजबूत राज योग रखते हैं।
4. गजकेसरी योग (Gajakesari Yoga):- जब चंद्रमा और गुरु एक-दूसरे के केंद्र भाव से (1, 4, 7, 10) में स्थित होते हैं, तब गजकेसरी योग बनता है। यह योग बहुत शुभ और शक्तिशाली माना जाता है। इस योग के प्रभाव जैसे की धन कभी रुकता नहीं, बुद्धिमत्ता और सही निर्णय क्षमता, सम्मान के साथ आर्थिक स्थिरता और लंबे समय तक संपत्ति का संचय होना और व्यक्ति को सोच-समझकर पैसा कमाने और उसे सुरक्षित रखने की शक्ति देता है।
5. महालक्ष्मी योग (Mahalakshmi Yoga):- यह योग बहुत ही दुर्लभ और अत्यधिक फलदायी माना जाता है। जब कुंडली में शुक्र, गुरु और चंद्रमा मजबूत होकर शुभ भावों में स्थित होते हैं, तब महालक्ष्मी योग बनता है। इस योग के प्रभाव जैसे की जीवन में कभी स्थायी धन संकट नहीं आता, व्यक्ति को एक से अधिक आय स्रोत मिलते हैं, सुख-समृद्धि पीढ़ियों तक बनी रहती है, अचानक बड़ा धन लाभ होने की संभावना से यह योग व्यक्ति को जीवन में धन के मामले में बेहद भाग्यशाली बनाता है।
केवल योग का होना ही कुंडली में पर्याप्त नहीं होता, बल्कि उनकी दशा, अंतर्दशा और गोचर भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कई बार योग कुंडली में होते हुए भी सही समय पर फल नहीं देते, इसलिए व्यक्तिगत कुंडली विश्लेषण जरूरी होता है।
यदि आपकी कुंडली में ऊपर बताए गए 5 ग्रह योगों में से कोई भी मौजूद है, तो यह संकेत है कि आपको जीवन में पैसों की भारी कमी नहीं झेलनी पड़ेगी। सही समय, सही निर्णय और उचित उपाय आपके भाग्य को और भी मजबूत बना सकते हैं।“ग्रह योग धन के लिए सबसे प्रभावशाली माने जाते हैं…”
यह जानकारी सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है। सटीक फलादेश के लिए व्यक्तिगत कुंडली देखना आवश्यक है। अपनी व्यगतिगत कुंडली का मार्गदर्शन हेतु सम्पर्क करे + 91 9351061536
2 thoughts on “इन 5 ग्रह योग वालों को कभी पैसों की कमी नहीं होती – क्या आपकी कुंडली में है ये योग?”