Aaj Ka Rashifal 12 December 2025 – आज का दैनिक राशिफल सभी राशियों के लिए

Aaj Ka Rashifal – 12 December 2025 (आज का राशिफल)

 आईए जानते हैं 12 दिसंबर 2025 का राशिफल कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए

 सबसे पहले बात करते हैं मेष (Aries)राशि की:-

 मेष राशि वालों आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम में सफलता मिलेगी और धन लाभ के योग हैं। विशेष उपाय: हनुमान जी को गुड़ चने चढ़ाएं।

♉ वृषभ (Taurus) राशि:- आज इस राशि के जातकों को थोड़ी थकान रह सकती है। अपने खर्चों पर कंट्रोल रखें।उपाय: माता लक्ष्मीजी की आरती करें।

♊ मिथुन (Gemini)राशि:- आज आपकी कोई पुरानी समस्या हल होगी। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। उपाय:  सुबह 11 बजे से पहले गाय को हरी घास खिलाएं।

♋ कर्क (Cancer) राशि – इस राशि के जातको के घर के मामलों में तनाव संभव है।  आज यदि हो सकें तो निवेश टालें। उपाय: चावल एवं दूध का दान अवश्य करें।

♌ सिंह (Leo) राशि :- इस राशि के जातकों के लिए आज नए काम की शुरुआत के लिए शुभ दिन। उपाय: सूर्यदेव को सुबह जल अर्पित करें।

♍ कन्या (Virgo) राशि :- इस राशि के जातकों का आज ध्यान भटक सकता है लेकिन शाम तक धीरे- धीरे स्थिति सुधरेगी। उपाय: आज यदि हो सकें तो उड़द का दान करें।

♎ तुला (Libra) राशि :-  इस राशि के जातकों को आज व्यापार में लाभ और प्रेम में खुशियां मिल सकती हैं ।उपाय: तांबे का सिक्का का उपयोग करें।

♏ वृश्चिक (Scorpio) राशि:-इस राशि के जातक आज भावनाओं पर नियंत्रण रखें और उपाय में भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें l 

♐ धनु (Sagittarius) :- इस राशि के जातकों का आज भाग्य मजबूत है,धन लाभ के योग हैं । उपाय: पीले फूल भगवान विष्णुजी को चढ़ाएं।

♑ मकर (Capricorn) राशि :- इस राशि के जातकों को आज काम का दबाव रहेगा लेकिन परिणाम अच्छे मिलेंगे।उपाय: काले तिल का दान करें।

♒ कुंभ (Aquarius) राशि :- इस राशि के जातक यदि पार्टनरशिप में कोई काम कर रहे हैं तो आज उन्हें इसका लाभ मिलने वाला है l उपाय: नीली वस्तु का दान करें।

♓ मीन (Pisces) राशि:- इस राशि के जातकों का आज थोड़ा मन थोड़ा उदास हो सकता है। उपाय: तुलसी जी के पौधे पर जल चढ़ाएं।

 विशेष:- यह ज्योतिषीय आधार पर किया गया आकलन है आप अपने विवेक से कार्य करें l आज का दिन आप सभी के लिए मंगलमय हो धन्यवाद l

Leave a Comment