1 जनवरी 2026 का राशिफल: नया साल किस राशि के लिए लाएगा धन, सफलता और खुशखबरी?
1 जनवरी 2026 राशिफल के अनुसार आज का दिन मेष से मीन सभी राशियों के लिए खास संकेत लेकर आया है।
1 जनवरी 2026 का राशिफल
मेष (Aries):- इस राशि के जातको के लिए आज का दिन सामान्यतः सकारात्मक है। ऑफिस में सहयोग मिलेगा, नए प्रोजेक्ट के मौके मिल सकते हैं और पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कुछ मामलों में आपको आज संयम की आवश्यकता होगी।
वृषभ (Taurus):- इस राशि वालो के आज घर-परिवार में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आपके कामकाज में आज प्रगति के संकेत हैं। धन लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने रुके काम पूरे होने की संभावना है।
मिथुन (Gemini):- इस राशि के जातको को आज मेहनत का फल मिलेगा और नए अवसर सामने आएंगे। नौकरी-व्यवसाय में बदलाव संभव हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
कर्क (Cancer):- इस राशि के जातको के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। कुछ अवसर लाभकारी रहेंगे पर स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है, खर्चों में संतुलन बनाए रखें।
सिंह (Leo):- आज आपके करियर और प्रतिष्ठा में उन्नति के संकेत हैं। सकारात्मक समाचार मिल सकते हैं और कुछ मामलों में सहयोग मिलेगा। पर काम में मन लगाकर कार्य करने की जरूरत है।
कन्या (Virgo):- इस राशि के जातको के लिए आज के लिए अच्छा दिन है। प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं या करियर में सफलता मिलने की पूरी संभावना है और रुके कार्य पूरे होने की संभावना है।
तुला (Libra):- इस राशि के जातको के आज परिवार में मतभेद और आपको आज खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप व्यवहार में संयम रखें और विवादों से दूर रहें।
वृश्चिक (Scorpio):- इस राशि के जातको के आज मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियाँ लाभदायक रहेंगी। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। परंतु किसी काम में सावधानी आवश्यक है।
धनु (Sagittarius):- आज आपमें रचनात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए निर्णय लेने में समर्थ रहेंगे, पर कुछ बड़े खर्चों से बचें।
कुंभ (Aquarius):- आज आपके भाग्यवर्धक दिन के संकेत हैं। विपरीत परिस्थितियों में लाभ और निवेश से फायदा मिलने के योग हैं।
मीन (Pisces):- आज का दिन आपका चुनौतियों से भरा हो सकता है। मानसिक तनाव और बेचैनी महसूस हो सकती है। संयम और धैर्य से काम लें।
मकर (Capricorn):- इस राशि के जातको के करियर में सकारात्मक बदलाव संभव हैं। नौकरी-पेशा जातकों को लाभ के अवसर मिल सकते हैं, बस स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन बनाए रखें।
मीन (Pisces):- आज का दिन आपका चुनौतियों से भरा हो सकता है। मानसिक तनाव और बेचैनी महसूस हो सकती है। संयम और धैर्य से काम लें।
दिन विशेष :- मेष, मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ राशियों के लिए आज अधिक शुभ और लाभदायक दिन लग रहा है।
तुला, कर्क और मीन राशि वालों को धैर्य व संतुलन की आवश्यकता होगी।
शुभ योगों के कारण कुछ राशियों के लिए करियर, धन तथा सामाजिक अवसर बढ़ सकते हैं।
आज का ज्योतिषीय विशेष संकेत:
नया साल 2026 का पहला दिन ग्रहों की विशेष स्थिति लेकर आया है। सूर्य और बुध की युति से कुछ राशियों को अचानक लाभ मिल सकता है, वहीं कुछ को धैर्य रखना होगा।
आज का उपाय:-
आज भगवान सूर्य को जल अर्पित करें और “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें।
यह ज्योतिष आधारित सामान्य राशिफल है — व्यक्तिगत जन्मपत्री अलग-अलग परिणाम दे सकती है।