31 दिसंबर 2025 का राशिफल: आज किन राशियों की बदलेगी किस्मत? |

31 दिसंबर 2025 का राशिफल | आज का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal – 31 December 2025 | AstroDheerendra

आज इस वर्ष का आख़िरी दिन है और ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए नए अवसर, आत्मचिंतन और भविष्य की दिशा तय करने वाली है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि (Aries):- आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। रुका हुआ धन आज मिल सकता है। परिवार के साथ आपको समय बिताने का अवसर मिलेगा। आज के लिए आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 9

वृषभ राशि (Taurus):- इस राशि के जातक आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज के लिये आपका शुभ रंग: सफेद और शुभ अंक: 6

मिथुन राशि (Gemini):- इस राशि के जातको के आज नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में लाभ देंगे। यात्रा के योग हैं। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। आज के लिए आपका शुभ रंग: हरा और शुभ अंक: 5

कर्क राशि (Cancer):- आज के दिन आप भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। कार्यस्थल पर धैर्य जरूरी है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज के लिए आपका शुभ रंग: दूधिया और शुभ अंक: 2

सिंह राशि (Leo):- इस राशि के जातको का आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। निवेश के लिए दिन अच्छा है। आज के लिए आपका शुभ रंग: सुनहरा और शुभ अंक: 1

कन्या राशि (Virgo):- इस राशि के जातको को आज मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। सेहत को नजरअंदाज न करें। शाम को शुभ समाचार मिलेगा। आज के लिए आपका शुभ रंग: हरा और शुभ अंक: 5

तुला राशि (Libra):- आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। आज के लिए आपका शुभ रंग: गुलाबी और शुभ अंक: 6

वृश्चिक राशि (Scorpio):- इस राशि के जातक आज जोखिम से दूर रहें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। ध्यान और पूजा लाभ देगी। आज के लिए आपका शुभ रंग: लाल और शुभ अंक: 8

धनु राशि (Sagittarius):- आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नई योजना बनेगी जो 2026 में लाभ देगी। आज के लिए आपका शुभ रंग: पीला और शुभ अंक: 3

कुंभ राशि (Aquarius):- आज आपको आज मित्रों से लाभ मिलेगा। तकनीक और ऑनलाइन काम से फायदा होगा।आज के लिए आपका शुभ रंग: बैंगनी और शुभ अंक: 11

मकर राशि (Capricorn):- इस राशि के जातको की आज जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। धैर्य रखें।आज के लिए आपका शुभ रंग: नीला और शुभ अंक: 10

मीन राशि (Pisces):- आज आपका मन शांत रहेगा। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं।आज के लिए आपका शुभ रंग: पीला और शुभ अंक: 12

आज के दिन का विशेष उपाय (31 दिसंबर 2025) शाम को दीपक में घी से जलाएं,अगले वर्ष की सफलता के लिए गुरु मंत्र का जाप करें, जरूरतमंद को भोजन दान करें।

विशेष नोट: यह राशिफल AstroDheerendra द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर तैयार किया गया है।
किसी भी प्रकार का उपाय करने से पूर्व अपनी कुंडली का विश्लेषण जरूर से करवाए ।

 

Leave a Comment